30 January Current Affairs in Hindi | करेंट अफेयर्स

Current affairs 2020 | Current affairs of January 2020 | Current affairs January 2020 in Hindi


सभी एग्जाम के लिए 29 & 30 जनवरी का करंट अफेयर्स इस आर्टिकल में है जो सभी फिल्ड से बेस्ट करंट अफेयर्स लिखा हु।  ये सभी करंट अफेयर्स क्वेश्चन एंड आंसर आपके सभी एग्जाम में हेल्प फुल होगा जैसे UPSC, SSC, PCS Exams, Railways NTPC, RRB Group D, SI, & Banking Exams, other all Government Exams. 

Current Affairs January 2020 in Hindi pdf download करने के लिए सबसे निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।  



1. 71 वें गणतंत्र दिवस परेड में किस राज्य की झांकी ने जीता प्रथम पुरस्कार जीता ?
a. जम्मू & कश्मीर
b. असम
c. गुजरात
d. बिहार

असम की झांकी का विषय "अद्वितीय शिल्प कौशल और संस्कृति की भूमि" (“Land of unique craftsmanship and culture”) था, जिसमे बांस और बेंत के काम को दर्शाया गया और क्षत्रिय नर्तकियों द्वारा भोर्तल नृत्य प्रस्तुत किया गया था। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गणतंत्र दिवस परेड़ 2020 में शामिल सर्वश्रेष् झांकियों को पुरस्कार प्रदान किया।

ओडिशा और उत्तर प्रदेश की झांकियां दूसरे स्थान पर रहीं। ओडिशा की झांकी में भगवान लिंगराज की रूकना रथ यात्रा प्रदर्शित की गई थी।

जबकि उत्तरप्रदेश की झांकी में राज् की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को दर्शाया गया था।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और जल शक्ति मिशन की झांकियों को मंत्रालयों और विभागों की झांकियों में  सबसे श्रेष् का पुरस्कार दिया गया। केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) को उसकी झांकी कश्मीर से कन्याकुमारी के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया।

Current Affairs January 2020
Current Affairs January 2020



2. यशवंत सिन्हा की 'आत्मकथा' पुस्तक का क्या नाम है?
a. Relentless
b. India Unmade
c. Confessions of a Swadeshi Reformer: My Years as Finance Minister Yashwant Sinha
d. Indirect Tax Reform in India: 1947 To GST and Beyond Yashwant Sinha

प्रणब मुखर्जी ने यशवंत सिन्हा की आत्मकथा का विमोचन किया
इस पुस्तक में सिन्हा के आम व्यक्ति से राजनीती की उचाइयों को छूने की जीवन यात्रा का वर्णन किया गया है।

सिन्हा ने 1990-1991 के दौरान तत्कालीन प्रधान मंत्री चंद्र शेखर सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री (MoF) के रूप में कार्य किया।

इसके अलावा उन्होंने मार्च 1998 से जुलाई 2002 तक तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के वित्त मंत्री का कार्यभार भी संभाला था।

3. किस रेलवे जोन ने कचरे से ऊर्जा उत्पादन करने वाला संयंत्र शरू किया है?
a. उत्तर मध्य रेलवे जोन 
b. मध्य रेलवे जोन
c. दक्षिण रेलवे जोन
d. ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन.

भारतीय रेलवे ने ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन में भुवनेश्वर के मानचेस्वर कैरिज रिपेयर वर्कशॉप में कचरे से ऊर्जा उत्पादन करने वाले देश के पहले सरकारी संयंत्र की स्थापना की है।

कचरे से ऊर्जा उत्पादन का यह संयंत्र पेटेंटकृत प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करता जिसे पॉलीक्रैक कहा जाता है, जो एक ऐसी प्रक्रिया है जो विभिन्न तरह के कचरे को हाइड्रोकार्बन तरल ईंधन, गैस, कार्बन और पानी में बदलने वाली दुनिया की पहली पेटेंटेड विषम उत्प्रेरक प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया लाइट डीजल तेल के रूप में ऊर्जा उत्पादन करेगा जिसका इस्तेमाल भट्टियां जलाने में किया जाता है।

रेल मंत्री: पीयूष गोयल.

4. हाल ही में किस भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान का निधन हो गया?
a. सुनीता चंद्रा
b. राधिका शर्मा
c. उणरा लक्समी
d. कोई नहीं

सुनीता चंद्रा प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड से सम्मानित थी। उन्होंने 1956 से 1966 के दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए प्रदर्शन किया और 1963 से 1966 तक टीम की कमान संभाली थी।

5. ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने किस शब्द को वर्ष 2019 का हिंदी शब्द घोषित किया है?
a. 'आधार'
b. 'जहरीला'
c. "संविधान"
d. कोईनहीं

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने "संविधान'' (Constitution) को वर्ष 2019 का ऑक्सफोर्ड हिंदी वर्ड चुना है।

'' संविधान '' का अर्थ है "मूलभूत सिद्धांतों पर या स्थापित मिसाल दृष्टिकोण जिसके अनुसार किसी राज्य या संगठन को शासित किया जाता है"

ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा प्रकाशित अंग्रेजी भाषा का प्रमुख ऐतिहासिक शब्दकोश है।
मुख्यालय: यूनाइटेड किंगडम

6. हाल ही में सरकार ने ISRO द्वारा विकसित किस पोर्टल का शुभारंभ किया है ?
a. भुवन पंचायत V2 वेब पोर्टल
b. भुवन पंचायत V3 वेब पोर्टल
c. भूमि  पंचायत V3 वेब पोर्टल
d. भूमि  पंचायत V2 वेब पोर्टल

यह वेब पोर्टल ग्राम एप्लीकेशन के नेटवर्क को बढ़ाएगा। यह पोर्टल इसरो द्वारा विकसित उपग्रह तकनीक की सहायता से कार्य करेगा।

यह परियोजना पंचायती राज मंत्रालय की ग्राम पंचायत विकास योजना प्रक्रिया की सहायता के लिए भू-स्थानिक सेवाएं प्रदान करने के लिए है।

इसरो के निदेशक: के सिवान; मुख्यालय: बेंगलुरु, स्थापना: 1969

7. हाल ही में  कतर के नए प्रधानमंत्री कौन बने है ?
a. शेख खालिद अब्दुल अजीज अल सानी
b. शेख अब्दुल्ला बिन नासिर बिन खलीफा अल सानी
c. मीर नारूफ़ खलीफा अल सानी
d. कोई नहीं

कतर की राजधानी: दोहा; मुद्रा: कतरी रियाल

8. अमेरिका में भारत के नए राजदूत किसे नियुक्त किया गया है ?
a. हर्षवर्धन श्रृंगला
b. तरनजीत सिंह संधू
c. सुब्रह्मण्यम जयशंकर
d. कोई नहीं

वर्तमान में संधू 24 जनवरी, 2017 से श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त हैं। इससे पहले वे 2013 से 2017 तक वाशिंगटन डीसी में भारत के दूतावास में मिशन के उप प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके हैं।

विदेश मंत्री: सुब्रह्मण्यम जयशंकर.

9. हाल ही में किसे हरित रत्न पुरस्कार - 2019 से सम्मानित किया गया है ?
a. डॉ. एन कुमार
b. डॉ. बी. कुमार
c. डॉ. कण रवि
d. कोई नहीं

तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय के वाईस-चांसलर - डॉ. एन कुमार।  उन्हें यह पुरस्कार कृषि-व्यवसाय में 30 करोड़ रुपये की उद्यमिता परियोजना के प्रसार और तमिलनाडु में कृषि क्षेत्र की ओर छात्रों को प्रेरित करने के लिए दिया गया हैं। उन्हें यह पुरस्कार अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ द्वारा प्रदान किया गया है।

10. हाल ही में की राज्य ने देश की पहली सुपर फैब लैब (Super Fab Lab) का शुभारंभ किया है ?
a. तमिलनाडु
b. तेलंगाना
c. आंध्र प्रदेश
d. केरल (कोच्चि)

सुपर फैब लैब को KSUM (केरल स्टार्टअप मिशन) के सहयोग से स्थापित किया गया है। ये प्रयोगशाला फिजिकल और डिजिटल दुनिया के बीच अंतर को कम करेगी।

फैब लैब एक ऐसी प्रयोगशाला है जो पूरी तरह डिजिटल फैब्रिकेशन पर आधारित है। इसे आम भाषा में "कैसे कुछ भी बनाया जा सकता हैं? (How to make almost anything)" के रूप में परिभाषित किया गया है।

इसका उपयोग व्यवसायों में प्रोटोटाइप विकसित करने और शिक्षा में भी किया जाएगा। इसमें सीएनसी कटिंग, प्लाज्मा मेटल कटिंग, लेजर कटिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और माइक्रोप्रोसेसर और 3 डी प्रिंटिंग और स्कैनिंग भी शामिल हैं।

केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान
केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम

11. 62 वें ग्रैमी अवार्ड्स 2020 की घोषणा किया है

एल्बम ऑफ़ इयर - व्हेन वी ऑल फॉल अस्लीप (बिली इलिश)

सॉन्ग ऑफ़ इयर - बैड गाय (बिली इलिश 'कोनेल और फिननीस 'कोनेल)

12. किस राज्य सरकार ने वर्चुअल पुलिस स्टेशन का शुभारंभ किया है ?
a. तेलंगाना
b. केरला
c. राजस्थान
d. ओडिशा

ओडिशा सरकार ने राज्य में पहले वर्चुअल पुलिस स्टेशन (virtual police station) का उद्घाटन किया है, जहाँ लोग अपने जिलों से संबंधित शिकायतों को पुलिस स्टेशन पर जाए बिना दर्ज करा सकते हैं। इस -पुलिस स्टेशन का संचालन भुवनेश्वर का स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो करेगा।

उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस प्रत्येक वर्ष 01 अप्रैल को मनाया जाता है।
ओडिशा के सीएम: नवीन पटनायक; ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल

13. भारतीय रेलवे किस वर्ष तक 100% बिजली पर संचालित होगा?
a. 2025
b. 2024
c. 2030
d. 2040

सरकार का लक्ष्य 2030 तक पूरे नेटवर्क को 'शून्य शुद्ध उत्सर्जन' बनाना है।

14. हाल ही में भारतीय बैंक संघ (Indian Banks Association) का नया सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?
a. वी.जी. कन्नन
b. संजना कपूर
c. सुनील मेहता
d. कोई नहीं

15. किस भारतीय थिएटर कलाकार को फ़्रांसिसी सम्मान ‘Knight of the Order of Arts and Letters’ से सम्मानित किया जाएगा?
a. संजना कपूर
b. रमेश सिंह
c. आदित्य राइ
d. कोई नहीं

करेंट अफेयर्स के PDF डाउनलोड करे - क्लिक करे 

हमारे करंट अफेयर्स के सभी पोस्ट पढ़ने के लिए क्लिक करे - करेंट अफेयर्स 



0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post