Indian Forest Report 2020 | भारत वन स्थिति रिपोर्ट | भारतीय वन सर्वेक्षण

भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2020 | Indian Forest Status Report 2020

पर्यावरण और वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 30 दिसम्बर को भारत में वन क्षेत्र की स्थिति रिपोर्ट 2019 (16वीं) जारी किया। यह रिपोर्ट भारतीय वन सर्वेक्षण (Forest Survey of India ) द्वारा तैयार की गयी है। भारतीय वन सर्वेक्षण, पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन एक संगठन है .

वन एवं वन संसाधनों के आकलन के लिये भारतीय दूरसंवेदी उपग्रह रिसोर्स सेट-2 (Remote Sensing Satellite Resource Set-2) से प्राप्‍त आँकड़ों का प्रयोग किया गया है। रिपोर्ट में सटीकता लाने के लिये आँकड़ों की जाँच हेतु वैज्ञानिक पद्धति अपनाई गई है।

नोट: FSI द्वारा दो वर्षों के अंतराल पर वन स्थिति रिपोर्ट प्रकाशित किया जाता है।  पहला वन रिपोर्ट 1987 में जारी किया गया था।
भारत वन स्थिति रिपोर्ट
भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2020
Image Credit - Freepik. com

भारतीय वन सर्वेक्षण के मुख्य बिंदु:-


1. देश में वनों एवं वृक्षो से अच्छादित कुल क्षेत्रफल - 8,07,276 वर्ग कि०मी० (24.56%)
2. कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का वनावरण क्षेत्र - 7,12,249 वर्ग किमी. ( 21.67%)
3, कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का वृक्षावरण क्षेत्र - 95,027 वर्ग किमी. (कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.89%)
4. वन आवरण में वृद्धि - 3,976 वर्ग किमी. (0.56%)
5. वृक्षावरण में वृद्धि - 1,212 वर्ग किमी. (1.29%)
6. वनावरण और वृक्षावरण क्षेत्रफल में कुल वृद्धि - 5,188 वर्ग किमी. (0.65%)
7. देश में कुल मैंग्रोव वन - 4,975 वर्ग कि०मी०
8. मैंग्रोव वन में वृद्धि - 54 वर्ग कि०मी० (1.10%)

Also, Read - List of GI Tag Product in Bihar In Hindi


वनों की स्थिति से संबंधित राज्यवार आँकड़े:


वन क्षेत्र में वृद्धि वाले शीर्ष राज्य  


1. कर्नाटक - 2,025 वर्ग कि०मी०
2. आंध्रप्रदेश . 990 वर्ग कि०मी०
3. केरल - 823 वर्ग कि०मी०
4. जम्मू-कश्मीर - 371 वर्ग किमी.
5. हिमाचल प्रदेश - 334 वर्ग किमी.

सर्वाधिक वनावरण प्रतिशत वाला राज्य


1. मिजोरम - 85.41%
2. अरुणाचल प्रदेश - 79.63%
3. मेघालय - 76.33%
4. मणिपुर 75.46%
5. नगालैंड 75.31%

सर्वाधिक वन क्षेत्र वाले राज्य 


1. मध्यप्रदेश - 77.482 वर्ग कि०मी०
2. अरुणाचल प्रदेश- 66.688 वर्ग कि०मी०
3. छत्तीसगढ़ . 55.611 वर्ग कि०मी०
4. ओडिशा 51,619 वर्ग किमी.
5. महाराष्ट्र 50,778 वर्ग किमी.

नोट:-

1.  भारत में 62,466 आद्रभूमियाँ देश के 3.83% क्षेत्र में विस्तृत है।
2. भारतीय राज्यो में गुजरात में सर्वाधिक आद्रभूमि है।
3. भारत के वनो का कुल कार्बन स्टॉक लगभग 7.142.6 मिलियन टन अनुमानित है, जो वर्ष 2017 की तुलना में 42.6 मिलियन टन अधिक है।

Note- भारत में वनों पर ईंधन की लकड़ियों के लिये आश्रित राज्यों में महाराष्ट्र सर्वाधिक आश्रित राज्य है जबकि चारा, इमारती लकड़ी और बाँस पर सर्वाधिक आश्रित राज्य मध्य प्रदेश है।


Indian Forest Report - 2020  - Download PDF 

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post